संदेश

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया सतनाली अनाज मंडी का दौरा

चित्र
पवन खायरा 9653538107  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया सतनाली अनाज मंडी का दौरा   जे फार्म कटने के बाद 72 घंटे में हो रही किसानों की पेमेंट    पेमेंट की ऐसी व्यवस्था करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य   सतनाली अनाज मंडी में बनाया जाएगा शैड : जयप्रकाश दलाल   मंडी की चारदीवारी तथा द्वार बनाने के निर्देश    महेंद्रगढ़ के सतनाली मे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने सतनाली अनाज मंडी में रबी फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया। सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण करने के बाद मे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा के सतनाली स्थित निवास स्थान पर पहुच कर किसानो की समस्याए सुनी । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर किसानों और आढ़तियों की सहूलियत के लिए सैड बनाने का एस्टीमेट भेजा जाए।      महेंद्रगढ़ के सतनाली मे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने सतनाली अनाज मंडी में रबी फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया। सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण करने के बाद मे कृषि एवं किसान क...

बाबा रामेश्वर दास मंदिर, नारनौल हरियाणा

चित्र
 बाबा रामेश्वर दास मंदिर, नारनौल हरियाणा पवन खायरा 9653538107  बामणवास नौ नारनौल से लगभग 25 किमी. की दूरी पर हरियाणा – राजस्थान सीमा के पास स्थित है। इसकी प्रसिद्धि का प्रमुख कारण बाबा रामेश्वर दास का मंदिर है। यह मंदिर गाँव में बना हुआ है –  हालाँकि इसकी मुख्य दीवार राजस्थान के टिब्बा बसाई गाँव में आती है। यह मंदिर पूरे वर्ष भक्तों को आकर्षित करता है। वास्तविक रूप से इस मंदिर का निर्माण बाबा रामेश्वर दास ने 1963 में किया था जिसका कई बार पुन:निर्माण किया गया। इसका प्रमुख विशेषता बड़ा सभा कक्ष (हॉल) है जो सुंदर दीवारों से सुसज्जित है  और जिसका फर्श संगमरमर से बना हुआ है। इस हॉल में एक बार में हजारों भक्त बैठ सकते हैं। हॉल तथा अन्य कमरों में कई देवी, देवताओं की मूर्तियाँ हैं। ग्राम ब्राह्मणवास नौ में भव्य मंदिरों के परिसर को बाबा रामेश्वर दास धाम कहा जाता है। यह धाम हरियाणा व राजस्थान राज्य की सीमा पर दोहान नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है जहां श्री श्री 1008 श्री बाबा रामेश्वर दास जी ने तपस्या की थी। बाबा रामेश्वर दास के अनुयायी पूरे देश में बसे हुए हैं। हरियाणा, राजस्...

2200 किलोग्राम नकली टाटा नमक सहित आरोपी को किया काबू

चित्र
पवन खायरा 9653538107   सीकरी चौकी ने 2200 किलोग्राम नकली टाटा नमक सहित आरोपी को किया काबू फरीदाबाद: डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सीकरी प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने नकली टाटा नमक की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नरेंद्र है जो फरीदाबाद के सेक्टर 70 का रहने वाला है जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गाड़ी में रखे हुए नकली टाटा नामक सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से नकली टाटा नमक के 1-1 किलोग्राम के 2200 पैकेट बरामद किए गए। आरोपी से जब इसका लाइसेंस मांगा गया इसके कागजात मांगे गए तो वह आनाकानी करने की करने लगा जिसके पश्चात आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बल्लभगढ़ में आरो का पानी सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी यूपी के दादरी से नकली नमक लाकर फरीदाबाद तथा पलवल में सप्लाई करता है। आरोपी यह नमक सस्ते दामों...

जेल से रिहा हुए युवक पर बाहर आते ही हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

चित्र
पवन खायरा 9653538107  नारनौल में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जेल में बंद युवक के जमानत पर बाहर आते ही बोलेरो और मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले युवक को चोट तो नहीं आई, लेकिन उसकी गाड़ी को बोलेरो वालों ने टक्कर मारी। जिससे घबराकर युवक वापस जेल के अंदर भाग गया। बाद में वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जेल से बाहर आए युवक को महावीर चौक पुलिस चौकी लेकर आई। इसके बाद युवक ने दो नामजद लोगों सहित 8- 10 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में नांगल चौधरी के गांव छाबड़ा बीबीपुर निवासी सुधीर उर्फ विक्की ने बताया कि वह आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत नसीबपुर जेल में बंद था। शनिवार शाम को उसकी जमानत करवा कर वह जेल से बाहर आया। जेल से लेने के लिए उसके घर से ताऊ का लड़का विक्रम, हंसराज व अन्य रिश्तेदार विक्रम स्विफ्ट गाड़ी लेकर लेने आए। जैसे ही वे स्विफ्ट गाड़ी में बैठकर अपने घर जा रहे थे तब कोर्ट मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी और दो तीन मोटरसाइकिल पर सवार युवक उनको मारने पीटने की ...

पुण्यतिथि पर गौशाला मे गुड की पेटी ओर सब्जियां गौमाता के लिए दी

चित्र
पवन खायरा 9653538107   दिनांक 4 दिसंबर 2022 को घाटाशेर निवासी विक्की ने अपने पिताजी श्री नफे सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में अनाथ गऊशाला नारनौल में 3 क्विंटल सब्जियां व 3 पेटी गुड़ गौमाता की सेवा में अर्पित किया।  विक्की ने बताया की उनके पिताजी ने वन विभाग में कार्य करते हुए ताउम्र प्रकृति की सेवा की, अब विक्की उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज और प्रकृति के कल्याण में अपना योगदान देना चाहते हैं।  इस शिक्षा और धर्म कर्म का सारा श्रेय वो अपने पिताजी को देते हैं।

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातौद के किसान ने रचा इतिहास उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करते हुए पैदा की बाजरे की बंपर पैदावार

चित्र
पवन खायरा 9653538107   महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातौद के किसान ने रचा इतिहास उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करते हुए पैदा की बाजरे की बंपर पैदावार  महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातौद के किसान अनिल ने उन्नत किस्म की वैरायटी का उपयोग करते हुए रिकॉर्ड तोड़ बाजरे की पैदावार करके बड़ी सफलता हासिल की है इस बारे में बातचीत करते हुए अनिल ने बताया कि आमतौर पर फसलों में 1 एकड़ में मुश्किल से 20 से 25 मण बाजरा पैदा होता है ।  वहीं अगर इस वैरायटी की विशेषता की बात कर ली जाए तो ऑप्शन बाजरे के सिट्टे की लंबाई डेढ़ से 2 फुट होते हैं वही अनिल के खेत में अबकी बार पैदा हुए बाजरे के सिट्टे की लंबाई 3:30 से लेकर 5 फुट तक है। अबकी बार उन्होंने विशेष किस्म की वैरायटी का प्रयोग करके कड़ी मेहनत एवं सतत प्रयास के बल पर 1 एकड़ में 50 से 60 मण बाजरे की फसल की पैदावार करके इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर किसान अनिल ने किसान भाइयों से अपील की कि वह भी एक बार इस वैरायटी को अवश्य आजमाएं और अपनी आजीविका में सुधार करें।

महेन्द्रगढ़ के नीरज मेधार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल*

चित्र
महेंद्रगढ़  के नीरज मेधार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल  *पवन खायरा 9653538107  महेन्द्रगढ़ जिले के आदर्श कॉलोनी निवासी नीरज मेधार्थी (बालरोडिया) सुपुत्र राजेश कुमार (हरियाणा पुलिस) का 29 वर्ष की आयु में केन्द्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के रुप में चयन हुआ, पत्रकारों से जानकारी देते हुए नीरज ने बताया कि वर्तमान में वो केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में योग विभाग के अंतर्गत प्रोफेसर/अधिष्ठाता नीलम सांगवान व डॉक्टर अजय पाल के मार्गदर्शन में योग व भारतीय गाय पर शौध कार्य कर रहे थे। इससे पहले उन्हीने स्वामी विवेकानन्द यूनिवर्सिटी से मेरिट के साथ एमएससी की डिग्री प्राप्त की तथा अपने पहले प्रयास में ही 2019 में नेंट परीक्षा को भी उतीर्ण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टनकेश्वर कुमार को उन्होंने अपना प्रेरणास्त्रोत व मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने 8 शोध पत्रों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किया है तथा साथ ही 5 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपने शौध पत्र भी प्रस्तुत किये हैं। नी...