महेंद्रगढ़ शहर मे आवारा गायों और पशुओं मे भी फैली लंपी स्किन बीमारी प्रशासन नहीं उठा रहा कोई कदम मनीष राजपुत



महेंद्रगढ़ शहर मे आवारा गायों और पशुओं मे भी  फैली लंपी स्किन बीमारी प्रशासन नहीं उठा रहा कोई कदम   मनीष राजपुत 




खालड़ा फेन जनसेवा ग्रुप कें प्रमुख मनीष राजपुत ने बताया की महेंद्रगढ़  में  आवारा गायों  में फैली लंपी स्किन बीमारी का समय पर उपचार नहीं हो पाने से संक्रमण फैलता जा रहा है। प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा हे पहले एक गांव में पशुओं में बीमारी हुई जो शहरो  में फैल चुकी है। इतना ही नहीं जिले भर में यह बीमारी फैली हुई है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। जबकि शासकीय पशु चिकित्सक से बार-बार उपचार की मांग करने के बाद भी वह नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में पशुपालक निजी डॉक्टरों से उपचार करा रहे हैं, राजपुत ने आगे बताया  आवारा गायों को उपचार नहीं मिल पा रहा है, उनकी हालत गंभीर होती जा रही है। गायों  ने खाना  भी बंद कर दिया है। वहीं पूरे शरीर पर उठे फोड़े में पस व पानी बनने से संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा हे 


मनीष राजपुत ने आगे बताया की  यह लंबी स्किन बीमारी सबसे पहले  स्किन बीमारी के चपेट में हजारों  से अधिक पशु आ चुके हैं। वहीं आवारा मवेशियों को भी धीरे-धीरे यह बीमारी चपेट में ले रही है, जो समूह में होने से तेजी से फैल रही है। हालत यह हो गई है कि तेजी से फैल रहे वायरस के कारण पशुपालक भी उनके पास जाने से कतरा रहे है, वहीं इस बीमारी से पशुपालकों को भी खतरा बना हुआ है। लगातार पशुपालक डॉक्टर से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वह पशुओं के उपचार में लापरवाही बरत रहे है। हालांकि कुछ पशुपालक प्रायवेट डॉक्टरों से पशुओं का उपचार करा रहे है, जल्दी ही प्रशासन ने कोई पड़ा कदम नहीं उठाया तो ये बीमारी सभी आवारा पशुओं को अपनी चपेत मे ले लेगी जिसे इस इस स्थिति को संभाल पाना नामुकिन हो जायगा और काफी पशुओं की तडफ तडफ कर मौत हो जायगी खालड़ा जनसेवा ग्रुप महेंद्रगढ़ प्रशासन से मांग करता हे की टिकाकरण  की मुहिम चलाई  जाये और ग्रुप की इसमें कोई मदत चाहिये तो हम सब मिलकर इसमें मुहिम मे पुरा सहयोग करने कें लिये भी त्यार हे और हम प्रशासन से मांग करते हे जितनी भी आवारा गायों या पशुओं को ये गंभीर बीमारी है जब तक वो ठीक ना हो जाये उनको क्वारंटाइन किया जाये जिसे ये बीमारी और पशुओं मे ना फेले

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मारपिटाई का वीडियो वायरल, सरपंच पति की दबंगई

पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटकर उन्हें दुसरी जगहों पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

बेटा ही बना बाप का हत्यारा, जमीनी विवाद व पैसे के लेनदेन को लेकर धारदार हथियार से हमला