बाबा रामेश्वर दास मंदिर, नारनौल हरियाणा पवन खायरा 9653538107 बामणवास नौ नारनौल से लगभग 25 किमी. की दूरी पर हरियाणा – राजस्थान सीमा के पास स्थित है। इसकी प्रसिद्धि का प्रमुख कारण बाबा रामेश्वर दास का मंदिर है। यह मंदिर गाँव में बना हुआ है – हालाँकि इसकी मुख्य दीवार राजस्थान के टिब्बा बसाई गाँव में आती है। यह मंदिर पूरे वर्ष भक्तों को आकर्षित करता है। वास्तविक रूप से इस मंदिर का निर्माण बाबा रामेश्वर दास ने 1963 में किया था जिसका कई बार पुन:निर्माण किया गया। इसका प्रमुख विशेषता बड़ा सभा कक्ष (हॉल) है जो सुंदर दीवारों से सुसज्जित है और जिसका फर्श संगमरमर से बना हुआ है। इस हॉल में एक बार में हजारों भक्त बैठ सकते हैं। हॉल तथा अन्य कमरों में कई देवी, देवताओं की मूर्तियाँ हैं। ग्राम ब्राह्मणवास नौ में भव्य मंदिरों के परिसर को बाबा रामेश्वर दास धाम कहा जाता है। यह धाम हरियाणा व राजस्थान राज्य की सीमा पर दोहान नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है जहां श्री श्री 1008 श्री बाबा रामेश्वर दास जी ने तपस्या की थी। बाबा रामेश्वर दास के अनुयायी पूरे देश में बसे हुए हैं। हरियाणा, राजस्...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें