महेन्द्रगढ़ के सतनाली मोड पर गुप्त सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ ने रैड मारकर 360 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की


पवन खायरा 9653538107 

महेन्द्रगढ़ के सतनाली मोड पर गुप्त सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ ने रैड मारकर 360 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है . वहीं अवैध शराब के साथ दो आरोपी भी पुलिस ने गिरफ़्तार किए हैं . अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपीयो की पहचान सतीश उर्फ सतिया वासी आकोदा व प्रमोद उर्फ प्रवीण वासी खुडाना के रूप में हुई है .
जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया की हमारी टीम सतनाली चौक पर गश्त कर रही थी  तभी मुखबर से सूचना मिली की एक पिकअप गाड़ी में नारनौल से अकोदा की ओर शराब लेकर आ रहे हैं . सूचना के  आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की भरी पिकअप गाड़ी व दो आरोपीय को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पलवल पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल के सामने एक सप्ताह पूर्व मोबाइल शोरूम पर रंगदारी न देने को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग

पुलिस वालों पर जूते से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं कुछ युवक

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातौद के किसान ने रचा इतिहास उन्नत किस्म के बीज का उपयोग करते हुए पैदा की बाजरे की बंपर पैदावार